मार्कशीट देने के बहाने घर पर बुलाकर महिला से दुष्कर्म

नई दिल्ली : जैतपुर में रहने वाला 60 साल का निरजंन नाम का बुजुर्ग अपनी एक जानकार महिला को मार्कशीट देने के बहाने अपने घर पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पीडि़त महिला ने जैतपुर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपित निरजंन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निरंजन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार निरंजन जैतपुर गांव में रहता है जबकि पीडि़त महिला फरीदाबाद इलाके में रहती है। बताया जा रहा है आरोपित को पीडि़त पहले से जानती थी और दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पीडि़त को दसवीं की मार्कशीट बनवानी थी। आरोपित निरंजन ने उसकी दसवीं कक्षा की मार्कशीट बनवाने का भरोसा दिया था। इसके लिए उसने पीडि़त ने पैसे भी ले रखे थे लेकिन वह न तो पैसे वापस कर रहा था, न ही उसकी मार्कशीट बनवा रहा था।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube