
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज के 4 हफ्तों बाद भी अपना दबदबा बनाए हुए है. फिल्म ने भारत में 200.16 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये अक्षय कुमार की पहली फिल्म बन गई है. मिशन मंगल की शानदार कमाई ने एक बार फिर अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस का खिलाड़ी साबित किया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- ”मिशन मंगल ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये अक्षय कुमार की पहली डबल सेंचुरी है. मिशन मंगल ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 73 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 2.10 करोड़, सोमवार 61 लाख, मंगलवार 1.01 करोड़, बुधवार 54 लाख, गुरुवार को 63 लाख कमाए. मिशन मंगल ने 3 दिन में 50 करोड़, 5 दिन में 100 करोड़, 11 दिन में 150 करोड़ और 29 दिन में 200 करोड़ कमाकर अक्षय कुमार को उनकी सबसे बड़ी हिट दी है.”



