मिशन शक्ति परीक्षण की सफलता ने देश को गौरवान्वित किया : फिक्की

नई दिल्ली : देश के अग्रणी कारोबारी संगठन फिक्की ने ‘मिशन शक्ति’ परीक्षण की सफलता की सराहना की, जिसमें भारत की अत्याधुनिक क्षमताओं के साथ पृथ्वी की कक्षा में एक उपग्रह को शूट करने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया, जो स्वदेशी रूप से विकसित थे। इस अवसर पर फिक्की अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा कि यह सफलता हमारे वैज्ञानिक समुदाय की क्षमताओं के उच्च स्तर को दुनिया के सामने लाती है। इस सफलता ने देश को गर्वान्वित किया है और हमारी रणनीतिक रक्षा क्षमता को बढ़ाया है। अंतरिक्ष में हथियारों के अप्रसार के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए एक प्रमुख रक्षा और अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत का उदय, किसी भी राष्ट्र के खिलाफ नहीं है। रूस, चीन और अमेरिका के अलावा भारत इस क्षमता को हासिल करने वाला विश्व का केवल 4था देश है, जो देश की अंतरिक्ष शक्ति का भी प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube