मिसाइल प्रक्षेपण पर यूरोपीय देशों ने की उत्तर कोरिया को लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र : उत्तर कोरिया की ओर से किए जा रहे मिसाइल प्रक्षेपण को तीन यूरोपीय देशों ने निंदा की है। साथ ही कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी ए. डिकार्लो के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने इस बैठक का अनुरोध किया था, क्योंकि उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ सप्ताहों में लगातार मिसाइल प्रक्षेपण किए हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। अमेरिका के सहयोगी तीनों यूरोपीय देशों ने उत्तर कोरिया से वाशिंगटन के साथ अर्थपूर्ण वार्ता करने की अपील की। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके नेता किम जोंग-उन 30 जून को राजी हुए थे। यह बैठक किम और ट्रम्प के बीच कोरियाई प्रायद्वीप के असैन्यकृत क्षेत्र में हुई थी। तीनों देशों ने इस बात पर भी बल दिया कि उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करने तक उसके उपर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध पूरी तरह लागू रहने चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube