मी टू अभियान के तहत लगाए गये आरोपों के बीच एक ऐसा भी किस्सा हुआ जिसको लेकर मौनी रॉय को सख्त जवाब देना पड़ा

 मी टू अभियान के तहत लगाए जा रहे तरह तरह के आरोपों के बीच एक ऐसा भी किस्सा हुआ जिसको लेकर मौनी रॉय को सख्त जवाब देना पड़ा lमी टू से जुड़ा ये किस्सा तब शुरू हुआ जब सिनेमा से जुड़ी 11 महिलाओं ने एक साथ आ कर मी टू अभियान का समर्थन किया और इस बात की कसम ली कि वो ऐसे किसी के साथ काम नहीं करेंगी जिसके ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप लगे हों l इस बात की जानकारी कोंकणासेन शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी तो उन्हें ट्वीट पर कहा गया कि यह बहुत बड़ा पाखंड है l रीमा कागती फिल्म गोल्ड के सेट पर मौनी रॉय के साथ यौन शोषण के लिए ही जानी जाती हैं l क्या सब अंधे हो गए हैं? और वो भी इसका हिस्सा हैं?

इस बात की जानकारी जैसे ही मौनी रॉय को लगी तो तुरंत हरकत में आ गईं l उन्होंने गुस्से में उस यूज़र को लिखा कि उन्हें गोल्ड के सेट पर किसी तरह से किसी ने प्रताड़ित नहीं किया l न तो डायरेक्टर ने और न हो किसी और आदमी ने l उम्मीद है कि रीमा को बदनाम करने की हरकत बंद होगी l ऐसे लोग मुझे या रीमा को परेशान नहीं कर रहे हैं बल्कि उन महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं, जिनके साथ गलत हो रहा है l

बता दें कि मौनी रॉय ने फिल्म गोल्ड से अपना फिल्मी करियर शुरू किया l भारतीय हॉकी के ओलम्पिक गोल्ड जीतने की इस कहानी में अक्षय कुमार लीड रोल में थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिजनेस किया था l मौनी रॉय अगले साल रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी और उसके बाद राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना में l

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube