मुख्य कोच रवि शास्त्री पद पर बने रहें: बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) इस समय भारतीय टीम के लिए नए कोच की तलाश कर रही है. सीओए ने नए कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए आवेदन भी मांगे हैं. वहीं, बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री इस पद पर बने रहें ताकि कप्तान विराट कोहली को आगे बढ़ने में मदद मिले. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि टीम के इस बदलाव के दौर में शास्त्री और कोहली का अपने पद पर बने रहना महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम 2020 के टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहती है. अधिकारी ने कहा, “बदलाव के इस दौर में लंबे समय तक कुछ भी स्थायी नहीं होना चाहिए. शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक हैं और इस सफल टीम के आधा हिस्से को बदलना सही नहीं होगा.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube