मुख्यमंत्री ने बच्चों के संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून फूल संक्रांति फूलदेई पर्व उत्तराखंड में गुरुवार को उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार और बच्चों के साथ अपने आवास पर लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया।

देहरादून सहित प्रदेशभर में चैत्र की संक्रांति पर फूलदेई का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देहरी पूजन के लिए बच्चे घर-घर जाते हैं। इन बच्चों को फुलारी कहा जाता है। बच्चों ने सभी के घरों की देहलियों पर फूल डाले और फूलदेई के गीत गाए। इस दिन शहर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बच्चों ने घर-घर जाकर लोगों के घरों और मंदिरों में फूलों से देहरी पूजन किया। लोगों ने बच्चों को तरह-तरह की मिठाइयां और पैसे दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास पर भी रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ”फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार” गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दीं व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube