मुदस्सर अजीज को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी में अपनी लेडी लव मिली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के बाद डायरेक्टर मुदस्सर अजीज को एक बार फिर प्यार मिल गया है. इस बार मुदस्सर अजीज को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी में अपनी लेडी लव मिली हैं. दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं हुमा संग अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर रहे मुदस्सर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका सुष्मिता सेन के साथ ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद मुदस्सर पूरी तरह से टूट गए थे.

सुष्मिता सेन संग अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए मुदस्सर ने कई खुलासे किए. मुदस्सर ने बताया था, ‘जब लोग मुझसे कहते थे कि तुम्हारा और सुष्मिता का रिश्ता टूट गया है तो मैं रिएक्ट नहीं करता था. लेकिन हां, इस खबर ने मेरे पैरेंट्स को काफी परेशान कर दिया था. ‘

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube