मोदी की तारीफ करते हुए भारत को अच्छा दोस्त बताया: भूटान के पीएम लोतेय शेरिंग

भूटान के पीएम लोतेय शेरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भारत को अच्छा दोस्त बताया है. भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ऐसा शख्स बताया जो अपने देश को आगे ले जाने का अच्छा इरादा रखते हैं. भूटानी पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जाने वाले कठोर फैसले लेने में भी नहीं हिचकते हैं. पीएम एल. शेरिंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी की किताब ‘एग्‍जाम वारियर्स’ की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी को सहज और सरल व्‍यक्ति बताया. डॉ. शेरिंग ने लिखा कि मैंने किताब पढ़ी है. यह किताब युवाओं को ध्‍यान में रखकर लिखी गई है. इस किताब के जरिए एग्‍जाम के डर को कम किया गया है. भूटान के पीएम की फेसबुक पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूटान के पीएम ने फेसबुक पोस्ट साझा की है, जिसे मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube