मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी जन्मदिन की शुभकामना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) संरक्षक और चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, प्रकाश सिंह बादल जी भारत के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन, विशेष रूप से किसानों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। पंजाब के विकास के प्रति उनका योगदान उल्लेखनीय है। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। उल्लेखनीय है कि 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के मुक्तसर जिले में प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ। वह चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे। पहली बार वह 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। उस समय वह किसी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। इसके बाद उन्होंने 1977-1980, 1997-2002 और 2007-2017 तक राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube