
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जो उम्मीदवार 07 जनवरी, 2026 को (UGC NET December 2026) की परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे कल यानी 04 जनवरी को अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए की ओर से (UGC NET Result 2025) परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी देख सकेंगे।
UGC NET December Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद ‘UGC NET December Result 2025’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कटऑफ लिस्ट भी जारी
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में लगभग 7.35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ऐसे में एनटीए की ओर से कल यानी 04 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एनटीए रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे कल रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।
फाइनल आंसर-की आज जारी होने की उम्मीद
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की आज जारी की जा सकती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।



