यूपी को हराकर हॉकी ओडिशा ने जीता 9वां हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप

मध्य प्रदेश को हराकर हरियाणा रहा तीसरे स्थान पर

औरंगाबाद : हॉकी ओडिशा ने 9वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप(ए-डिवीजन) का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। शूटआउट में ओडिशा के लिए स्ट्राइकर प्रकाश धीर, सुशील धंवर, लबन लुगुन और कृष्णा टिर्की ने गोल किया। इससे पहले तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।

ओडिशा के लिए मैच के 30वें मिनट में सुशांत टोप्पो ने गोल किया,जबकि 44वें मिनट में शिवम आनंद ने उत्तर प्रदेश के लिए बराबरी का गोल किया। दूसरी तरफ, तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में हॉकी हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया। मध्य प्रदेश के लिए मैच के पांचवें मिनट में हैदर अली ने गोल किया। इसके बाद बॉबी सिंह धामी ने 29वें और परमीत ने 39वें मिनट में गोल कर हरियाणा को 2-1 से जीत दिला दी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube