ये सिंगर बना नेहा कक्कड़ का भाई, शो के सेट पर बंधवाई राखी

सिंगर नेहा कक्कड़ ने सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी को राखी बांधकर उन्हें भाई बना लिया है. रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 10’ के स्पेशल रक्षाबंधन एपिसोड की शूटिंग के दौरान नेहा, आरती की थाली और राखी के साथ नजर आईं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा के हाथ में थाली देखकर विशाल ने उनसे राखी बंधवाने की गुजारिश की. नेहा ने खुशी-खुशी विशाल को राखी बांध दी. इसके बाद दोनों गले मिले. नेहा ने कहा, “जब शो के होस्ट मनीष पॉल ने मुझसे राखी बंधवाने से इनकार कर दिया तो विशाल ने मुझसे राखी बंधवाने की इच्छा जाहिर की, जिससे मैं बहुत खुश हुई. विशाल के साथ मेरा अलग तरह का लगाव और संबंध है. ये आगे और गहरा होगा.’

https://www.instagram.com/p/Bmv7XYtnF2b/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

वैसे बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का एक सगा भाई भी है. उनका नाम है टोनी कक्कड़. नेहा उनके साथ कई वीडियो सॉन्ग भी जारी कर चुकी हैं. नेहा की नए राखी भाई विशाल के साथ भी शानदार केमिस्ट्री है. इंडियन आइडल के सेट पर जज की भूमिका में दोनों की कॉर्डिनेशन कमाल की है. हाल ही में नेहा और विशाल ने मिलकर शो के सेट पर पहुंचे हारमोनियम वादक केशवलाल की आर्थ‍िक सहायता करने का फैसला किया था. दोनों ने फुटपाथ पर गाने वाले इस कलाकार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube