योगी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है. योगी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं डीजल में 98 पैसे की बढ़ोतरी हुई. बढ़ी हुई कीमत सोमवार की आधी रात से लागू होगी.

दरअसल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी शासित तमाम राज्यों ने VAT में कटौती कर जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाकर तोहफा दिया था. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी जनता की नाराजगी को कम करने के लिए 5 अक्टूबर 2018 को पेट्रोल और डीजल के दाम 2.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube