रणवीर सिंह ने दिखाया ‘Simmba’ का मस्कुलर लुक, तो ‘टाइगर’ ने किया ये कमेंट

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है रणवीर सिंह ने कहा कि वह काफी समय से मसाला फिल्म करना चाहते थे. रणवीर ने कहा, “‘गली ब्वॉय’ के बाद, मैं रोहित शेट्टी के साथ हूं. इस फिल्म में रणवीर के फैंस को उनका एक नया अंदाज देखने को मिलेगा जिसके लिए वह अच्छी खासी मेहनत भी कर रहे है. इसके लिए रणवीर ने मस्कुलर बॉडी भी बनाई है. जिसके बाद बॉलीवुड के दूसरे एक्शन हीरोज की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.

रणवीर सिंह ने अपने इस मस्कुलर बॉडी वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसे देखकर बॉलीवुड के दूसरे एक्शन हीरो जल भी रहे हैं. रणवीर के इस लुक को देख एक्टर टाइगर श्रॉफ भी रह नहीं सके और उन्होने तुरंत कमेंट करके अपने दिल की बात कह दी. टाइगर ने रणवीर की फोटो को देख उन्हें कमेंट करते हुए लिखा, ‘डैम सून (बहुत जल्दी)’. इसके बाद ‘राजी’ और ‘संजू’ फिल्म से मशहुर हुए एक्टर विक्की कौशल भी रणवीर के इस लुक को देख हैरान रह गए. जिसके बाद उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जल्द ही आपसे ये हासिल करने लिए टिप्स लेने आते हैं.’

https://www.instagram.com/p/BmtGAjDB3c0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://www.instagram.com/p/BmNPOnfHARX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें, ‘सिंबा’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का टीजर वीडियो और इसका मेकिंग वीडियो शेयर 15 अगस्त के दिनश शेयर किया था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था.वैसे फिट और मस्कुलर बॉडी के मामले में खुद टाइगर श्रॉफ भी किसी से कम नहीं है और समय-समय पर अपनी फोटो भी शेयर करते रहते हैं. माना जा रहा है कि टाइगर जल्द ही ‘रेम्बो’ की शू़टिंग की शुरुआत कर सकते हैं. जिसके लिए वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान भी दे रहे हैं.

YouTube player

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube