रांची में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन ने महिला दरोगा को रौंदा, मौत

रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में बुधवार तड़के करीब तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन से रौंदकर हत्या कर दी गई। वह 2018 बैच की अधिकारी थीं।

बताया गया है कि संध्या टोपनो ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और फरार हो गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube