राजस्थान के बूंदी शहर में 58 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची को दूसरी बार अपना शिकार बनाया

 राजस्थान के बूंदी शहर में 58 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची को दूसरी बार अपना शिकार बनाया। आरोपी जगदीश खटीक वारदात के बाद से फरार है।

दो माह पहले 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची से दुष्कर्म के बाद जगदीश ने उसे इतना डरा दिया था कि वह परिजनों को जानकारी नहीं दे पाई। बुधवार को भी वारदात के बाद बच्ची बुरी तरह घबराई हुई थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

बुधवार को पुरानी धानमंडी में सूनी दुकान में वह बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। तभी कुछ महिलाएं वहां आ गई, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। आरोपी जगदीश बच्ची के पिता का परिचित है।

उधर, परिजनों के समझाने के बाद बच्ची में हौसला आया तो उसने आपबीती बताई। उसने खुलासा किया कि आरोपी ने दो माह पहले दुष्कर्म के बाद धमकी दी थी कि किसी को बताया तो घर वालों को मार डालूंगा। परिजनो ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube