राज्यसभा सांसद के निधन पर सीएम ने जताया शोक

लखनऊ, 26 जून। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति!

गौरतलब है कि हरद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। श्री दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा हरद्वार दुबे भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube