राष्ट्रपति अशरफ गनी की सभा के कार्यक्रम में आत्मघाती हमला: अफगानिस्तान

अफगानिस्तान का परवन शहर मंगलवार को आत्मघाती हमले से दहल उठा। परवन शहर में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सभा के कार्यक्रम के दौरान एक आत्मघाती हमला हुआ जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति के चुनाव कैंपेन के प्रवक्ता हामिद अजीज ने कहा कि घटना के वक्त राष्ट्रपति अशरफ गनी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

अजीज ने कहा है कि वह जल्दी ही इस घटना को लेकर पूरी जानकारी देंगे। प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने कहा कि यह धमाका उस वक्त हुआ, जब राष्ट्रपति की रैली चल रही थी। रैली स्थल के गेट पर ही बम धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube