राष्ट्रपति मुर्मू जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादी हमले से व्यथित, कड़ी निंदा की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले से व्यथित राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं।

उल्लेखनीय है कि इस आतंकी हमले में 10 लोगों की जान चली गई और 33 अन्य घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपराज्यपाल ने कहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है। हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन से बात कर हालात की जानकारी ली है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकी हमले के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube