राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर अपनी बौखलाहट निकाली: इमरान खान

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। अब इमरान खान ने ट्वीट करके राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर अपनी बौखलाहट निकाली है। उनका कहना है कि आरएसएस की हिंदुत्व विचारधारा के चलते कश्मीर में कर्फ्यू की स्थिति है। बता दें कि इससे पहले इमरान कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर के देशों से दखल देने की मांग कर चुके हैं। हालांकि उन्हें रूस, अमेरिका और चीन जैसे देशों की तरफ से कोई समर्थन नहीं मिला है। इमरान खान ने संघ को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, ‘आरएसएस की नाजी विचारधारा के प्रभाव में आकर कश्मीर में कर्फ्यू की स्थिति है। नैतिक सफाई के माध्यम से कश्मीर की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या दुनिया यह देखकर शांत रहेगा जैसे हिटलर के नरसंहार को लेकर चुप्पी थी?

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube