रिश्ते सिखाने के लिए होगी अब फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई, बिहार से होगी शुरुआत

 आधुनिकता के दौर में परिवार का तेजी से विखंडन हो रहा है। पारिवारिक रिश्ते भी कमजोर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति से लोगों को बचाने के लिए अब मुंगेर विश्वविद्यालय फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू कराएगा। विश्वविद्यालय ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर राजभवन को भेजा है। राजभवन ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2019 के फरवरी तक मुंगेर विश्वविद्यालय में फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। 

फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान छात्रों को परिवार को सुदृढ़ करने और रिश्तों को मजबूती से निभाने के गुर सिखाए जाएंगे। फैमली मैनेजमेंट को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, उसमें अलग अलग विषयों को शामिल किया गया है।

फैमिली मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र के साथ ही सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल के चैप्टर को शामिल किया गया है। वहीं, घर के बच्चों और बुजुर्गों की कैसे देखभाल करें, के गुर भी चैप्टर में शामिल किए जाएंगे। घर का कोई सदस्य बीमार पड़ जाए, तो उसे कैसे चिकित्सक  के पास ले जाएं। उनके प्राथमिक उपचार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रंजीत वर्मा ने कहा कि फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वालों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। कुछ वर्षों के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए फैमिली मैनेजमेंट और कंप्यूटर का कोर्स करना अनिवार्य किया जाएगा।

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा-

‘अभी तक किसी भी विश्वविद्यालय में फैमिली मैनेजमेंट की पढ़ाई नहीं होती है। मुंगेर में इसकी पढ़ाई शुरू होने के बाद आदर्श नागरिक तैयार करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube