रोमांचक मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने टाईब्रेकर में जीता खिताब

लामार्टिनियर कॉलेज पोलो मैदान पर मार्टिन कप फुटबाल का समापन

लखनऊ : आर्मी पब्लिक स्कूल, एसपी मार्ग ने पांचवीं मार्टिन कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का खिताब रोमांचक फाइनल में टाईब्रेेकर के सहारे आर्मी पब्लिक स्कूल, एलबीएस मार्ग की टीम को हराकर जीत लिया। लामार्टिनियर कॉलेज के पोलो मैदान पर संपन्न प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने तेज आक्रमण का सहारा लिया जिसमें एपीएस एसपी मार्ग से अभिषेक ने 17वें मिनट में गोल दागकर टीम का खाता खोला। इसके जवाब में एपीएस एलबीएस मार्ग से 34वें मिनट में कार्की ने गोल दागकर टीम को 1-1 से बराबरी दिला दी। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें एपीएस एसपी मार्ग के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागे जबकि एपीएस एलबीएस मार्ग की टीम सिर्फ दो ही गोल कर पायी।

इसके पूर्व तीसरे स्थान के मैच में सीएमएस अलीगंज ने मैथिडेस्ट स्कूल कानपुर को टाई ब्रेकर में 5-4 गोलों से हराया। विशिष्ट पुरस्कारों में सीएमएस अलीगंज के करन सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, एपीएस एलबीएस मार्ग के अभय यादव सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, एलएमसी बी के मोहक राय सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, एपीएस एसपी मार्ग के रोहन सर्वश्रेष्ठ स्कोरर, एपीएस एसपी मार्ग के कार्की को सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी और एपीएस एसपी मार्ग के मोहित गुप्ता सबसे उम्दा खिलाड़ी चुने गए। सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम एलएमसी चुनी गयी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube