रोमांटिक वेदर देख मलाइका अरोड़ा को आई अर्जुन कपूर की याद

अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैए जिसमें उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अर्जुन कपूर के बर्थडे के समय की है, जब दोनों रोमांटिक वेकेशन पर पेरिस गए थे। वीडियो में पेरिस वेकेशन की कई खूबसूरत पलों को कैद करके दिखाया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-‘ यहां मौसम बेहद रोमांटिक है, थ्रोबैक तो बनता है।’

मलाइका के इस वीडियो पर फैंस एवं सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्जुन कपूर के चाचा व अभिनेता संजय कपूर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-वाह वाह! वहीं संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने दिल वाली इमोजी बनाकर मलाइका के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि मुंबई में इन दोनों तेज बारिश हो रही है। ऐसे में मलाइका के इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यह कह रहा है कि मलाइका को इस रोमांटिक वेदर में अर्जुन कपूर की याद आ रही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं और अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube