लखनऊ की लड़कियों ने लेज़ली त्रिपाठी संग खेली हॉकी

लखनऊ : शान्ति फाउन्डेशन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मैच का आरम्भ प्रात: 09 बजे से मो0 शाहिद हाॅकी स्टेडियम, गोमतीनगर में लखनऊ हास्टल ए और लखनऊ हास्टल बी के बीच खेला गया। इस प्रदर्शनी मैच में प्रसिद्ध एवं प्रभावशाली अभिनेत्री ‘‘लेस्ली त्रिपाठी’’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि लेस्ली त्रिपाठी का स्वागत शान्ति फाउन्डेशन के चीफ ट्रस्टी तन्मय प्रदीप के द्वारा फूल देकर किया गया तथा श्रीमती ललिता प्रदीप, उपाध्यक्ष यू0पी0 हाॅकी के द्वारा लेस्ली त्रिपाठी का स्वागत किया गया। मैच के दौरान निशा मिश्रा, रिटायर्ड स्पोर्ट अधिकारी, यू0पी. हाॅकी भी मौजूद रही।

प्रदर्शनी मैच में श्वेता सिंह, विनिता, अपर्णा, तानाबानी से रूपाली पूजा, दीपक साहा, दीपिका, जयन्ती, सुधा बाजपेयी, डा0 अंजना बिष्ट, सरल केयर के शैलेन्द्र सिंह और महेन्द्र सिंह बघेल ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करायी। लेस्ली त्रिपाठी के द्वारा मैच के उपरान्त सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया और साथ ही खिलाड़ियों के साथ कई गीतों पर डान्स भी किया गया। सभी हाॅकी खिलाड़ी लेस्ली त्रिपाठी का भी स्वागत किया गया। प्रदर्शनी मैच लखनऊ हाॅस्टल ए ने जीता। अन्त में श्रीमती ललिता प्रदीप द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube