लखनऊ में मकान की तलाश कर रही: प्रियंका गांधी

 कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में दमदार तरीके से स्थापित करने के अभियान में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अब अपने सारे अभियान को लखनऊ से धार देंगी। मां सोनिया गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के साथ ही प्रदेश कांग्रेस संगठन को नये कलेवर में लाने और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान उन्होंने अपने कंधों पर ले ली है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी अपने अभियान को स्थायित्व देने के लिए लखनऊ में मकान की तलाश कर रही हैं। प्रियंका गांधी की टीम लखनऊ में उनकी पसंद का मकान खोजने में लगी हुई है। इस काम में उनकी नजदीकी रिश्तेदार शीला कौल की बेटी भी लगी हैं। शीला कौल की गोखले मार्ग पर बड़ी प्रापर्टी भी है। इस प्रापर्टी के साथ ही प्रियंका गांधी के लिए गोमती नगर में भी एक बड़ा मकान देखा गया है।

प्रियंका गांधी जयंती पर लखनऊ आई थीं। इस दौरान उन्होंने गोखले मार्ग पर एक घर भी देखा था। लखनऊ दौरे पर उनके गोखले मार्ग पर जाने के कार्यक्रम को गुप्त रखा गया था। गोखले मार्ग पर कांग्रेस की पूर्व सांसद और गांधी परिवार की रिश्तेदार शीला कौल की प्रॉपर्टी है। इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का परिवार अब वहां नहीं रहता है। माना जा रहा है कि उनके निवास को ही प्रियंका गांधी अपना आशियाना बना सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube