लविवि दीक्षांत समारोह में आरिज हुसैन को मिला पेरी मेमोरियल स्वर्ण पदक

लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार और पेरी मेमोरियल स्वर्ण पदक ग्रेपलिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आरिज हुसैन आब्दी को मिला। यह पुरस्कार राज्यपाल कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल, नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, इसरो चंद्रयान-2 की परियोजना निदेशक ऋतु कारिधान एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी सिंह ने प्रदान किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के महासचिव रविकांत मिश्रा, संयुक्त सचिव मोहम्मद तौहीद व इंडियन ग्रेपलिंग टीम प्लेयर सचिन यादव, संस्कार सिंह सहित व अन्य मौजूद रहे। आरिज ने सम्मानित होने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डय व उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube