लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान, हिमाचल में सर्वाधिक मतदान

-बिहार में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 48.63 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 35.65 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत मतदान रहा।

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक यहां 37.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 लोकसभा सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube