लड़के से वॉट्सऐप पर चैट करती थी बहन, तैश में आकर भाई ने मार दी गोली

 दिल्ली: उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के वेलकम इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी छोटी बहन को ही गोली मार दी। वह अपनी बहन के एक लड़के से बातचीत करने और वॉट्सऐप पर चैट करने से नाराज था। घटना गुरुवार की है। 16 साल की जख्मी लड़की को एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पेट में गोली लगी है और वह फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी भाई को पकड़ लिया है और उससे सवाल जवाब किए जा रहे है। हत्‍या के प्रयास का एक केस भी वेलकम थाने में दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़‍िता अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। वह स्‍कूल नहीं जाती। पुलिस के अनुसार, भाई ने उसे फोन पर एक लड़के से कई दफा बात करते हुए देखा था। वॉट्सऐप पर चैटिंग को लेकर भी भाई ने उसे कई बार टोका था। पुलिस के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी लड़की नहीं मानी। गुरुवार को फिर भाई ने अपनी बहन को उस लड़के से बात करते देख लिया। दोनों में कहासुनी हुई तो लड़का पिस्‍टल निकाल लाया और बहन के पेट में गोली मार दी। माता-पिता ने तत्काल घायल लड़की को अस्‍पताल पहुंचाया जहां से पुलिस को सूचना दी गई।

नॉर्थ-ईस्‍ट DCP वेद प्रकाश सूर्या ने मीडिया को बताया कि लड़का ओपन स्‍कूलिंग से पढ़ाई कर रहा है और एक सलून में नौकरी करता है। उसके पास से कथित रूप से घटना में प्रयोग की गई पिस्‍टल भी बरामद कर ली गई है। सूर्या के अनुसार, “लड़के ने बताया कि उसे तीन-चार माह पहले गुजर चुके एक दोस्‍त से हथियार मिला था।” पुलिस इस दावे की सत्‍यता की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube