वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया मजेदार वीडियो

अभेनता अक्षय कुमार ने रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अपना मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षय कुमार ने लिखा-‘खुशी की चाबी: खुद पर हंसने में सक्षम होना। वीडियो में जो अभिनय दिख रहा है वह बोर होने का नतीजा है। आशा है कि यह आपको हंसाएगा। कृपया हंसें, यह वास्तव में दर्दनाक था। सभी को वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुभकामनाएं। ‘

वीडियो में अक्षय कुमार फनी फेस बनाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह एक कंघी को अपने दांतों पर फेरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना स्टैंड बाय मी प्ले हो रहा है। फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अभिनेत्री राधिका मदान के साथ तमिल मूवी ‘सोरारई पोटरू’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का टायटल अभी तय नहीं हुआ है। वहीं इस अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा अक्षय कुमार ‘रामसेतु’, रक्षा बंधन’, ‘प्रियहविराज’, ‘सेल्फी’ आदि फिल्मों में अभिनय करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube