विधान मिश्रा ने छोड़ा जोगी का साथ, कांग्रेस से मिलाया हाथ

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी कांग्रेस) को एक और तगड़ा झटका लगा है। अब पूर्व मंत्री विधान मिश्रा ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, वे पिछले काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। विधान मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस में जाने को अपनी बड़ी राजनीतिक भूल बताया है, लेकिन वे फिर से अपनी पार्टी कांग्रेस में लौट आए हैं। उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में रहते भूपेश बघेल पर जितने भी आरोप लगाये थे, उसके लिए उन्होंने भूपेश बघेल से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ जितने भी आरोप उन्होंने लगाये थे, वे सारे दस्तावेज उन्हें जोगी बंगले से ही उपलब्ध कराये गये थे। विधान मिश्रा ने कहा कि, भूपेश बघेल के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने खुद से ही आगे बढ़कर टिकट लौटा दिया था, क्योंकि अगर वे चुनाव लड़ते तो भाजपा को फायदा होता, उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube