विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रखा बेटी का नाम, शेयर की पहली तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले महीने ही बेटी के पिता बने हैं। कोहली ने इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। कोहली और अनुष्का ने बेटी रख दिया है जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने पति विराट और बेटी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया।

पहली बार पिता बनने की खुशी को पिछले महीने भारतीय कप्तान ने अपने चाहने वालों के साथ साझा की थी। अब पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर खिंचवाकर बेटी की झलक पहली बार फैंस को दी। अनुष्का ने सोमवार को विराट और बेटी के साथ फोटो शेयर की। विराट और अनुष्का बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हमने अब तक जैसे प्यार के साथ वक्त बिताया है उसको वमिका एक अलग स्तर पर ले कर गई है। एक ही पल में हमने आंसू, हंसी, चिंता और दुआ का अनुभव किया।

विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम वमिका रखा है। वमिका देवी दुर्गा के एक रूप का नाम है। यह देवी दुर्गा के नाम का एक विशेषण है। यह नाम काफी प्रभावशाली माना जाता है। बेटी का नाम पिता विराट के नाम के पहले अक्षर से शुरू होता है।

विराट ने बीच में छोड़ा था ऑस्ट्रेलिया दौरा

ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर जाने से पहले ही बच्चे के जन्म के लिए कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी की अर्जी कर दी थी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था। इस मैच के बाद विराट भारत लौट आए थे।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube