विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधरों को पछाड़ कर मिताली राज ने बनाया नया रिकॉर्ड

 भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि महिला टी20 विश्वकप में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं भारत की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए महिला टी-20 विश्व कप में ग्रुप-बी के सभी शुरुआती तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने गुरुवार को आयरलैंड को 52 रनों से मात देकर अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। 

इसके साथी ही बता दें कि भारतीय टीम इससे पहले न्यूजीलैंड को 34 रन और पाकिस्तान को सात विकेट से हरा चुकी है। वहीं इस मैच में भारत की मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड बनाते हुए टीम इंडिया के रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सभी पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि इस मैच में भारत ने मैन ऑफ द मैच मिताली राज 51 की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके साथ ही आयरलैंड की टीम प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। यहां बता दें कि मिताली इस अर्धशतक के साथ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। 

गौरतलब ​है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज एक अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल है और उन्होने ​अब तक टीम में रहते हुए कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। बता दें कि मिताली का यह रिकॉर्ड कई लिहाज से अहम है। इसमें सबसे खास बात यह है कि अब मिताली भारत के सभी क्रिकेटरों में, जिसमें पुरुष क्रिकेटर भी शामिल हैं, सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली अब तक इस प्रारूप के 85 मैचों में 2283 रन बना चुकी हैं, वहीं पुरुषों के टी20 रिकॉर्ड की बात की जाए तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में न्यूजींलैंड के मार्टिन गप्टिल सबसे आगे चल रहे हैं जिन्होने 75 मैचों में 2271 रन बनाए हैं, वहीं इनके बाद भारत के रोहित शर्मा का नंबर है रोहित ने 87 मैचों में 2207 रन बनाए हैं। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube