विराट कोहली दुनियाभर के युवाओं के लिए सच्चे आदर्श हैं : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में इस बल्लेबाज ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। टीम इंडिया के कप्तान के जन्मदिन पर दुनियाभर से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली के लाल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी के दम पर टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट का सफर दिल्ली से शुरू हुआ था और आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं। 32वें जन्मदिन पर कोहली को भारत के राजनेताओं ने भी बधाई दी है।

देश व दुनिया भर के युवाओं के आदर्श विराट कोहली को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। । आप हमेशा ही अपने खेल से ऐसे ही सभी को गौरवान्वित करते रहेंगे .

विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई, वो दुनियाभर और देश के युवाओं के लिए सच्चे आदर्श हैं। आप अपने खेल से हमेशा ही हम सभी को गर्व महसूस कराते रहें।

“वही सिर्फ ना दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि सबसे अच्छे इंसान भी हैं। लॉक डाउन के समय जिस तरह से उन्होंने हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया वो मानवता का सबसे अच्छा उदाहरण है। भारतीय कप्तान और दिल्ली के लाल को जन्मदिन दिन की बधाई”

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनको फिटनेस का नया ट्रेंड सेट करने वाला बताया। सुरेश रैना ने भी अपने साथ उनकी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए जन्मदिन पर शुभकामना संदेश दिया।  पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो किंग कोहली।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube