
विवादों के बावजूद द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन किया है, जानिए…
साल 2023 की सुपरहिट क्राइम ड्रामा ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के तीन साल बाद विपुल शाह (Vipul Shah) सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2 Goes Beyond) लेकर आए।
पहली फिल्म की तरफ ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर खूब विवाद हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंचा, कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाया। मगर किसी तरह विवादों के बीच फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची।
अब चूंकि ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में आ गई है और पहले दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है, चलिए आपको फिल्म का ओपनिंग डाटा बताते हैं।
बॉर्डर 2 और ओ रोमियो पर पड़ी भारी
27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ का किसी बॉलीवुड फिल्म से क्लैश नहीं हुआ। मगर पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) और सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा है। हालांकि, ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दोनों पुरानी फिल्मों को पीछे कर दिया है।
‘द केरल स्टोरी 2’ का पहले दिन का कलेक्शन
विवादों के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2 Day 1 Box Office Collection) ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये का करोबार किया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपये है।
वहीं, बात करें बॉर्डर 2 की तो इसे सिनेमाघरों में आए एक महीने से ज्यादा हो गया है। इसने बीते शुक्रवार को 17 लाख के आसपास कलेक्शन किया है। वहीं, ‘ओ रोमियो’ का 15वां दिन का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये था।
क्यों हो रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ पर विवाद?
विपुल शाह निर्मित ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन के विषय पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है।
फिल्म के कुछ सीन्स को भड़काऊ बताया गया और मामला कोर्ट में पहुंचा। पहले कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई और फिर अगले ही दिन रिलीज पर लगे बैन को हटा दिया गया।



