विश्व में बजा भारत का डंका: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल आयोग में जगह बनाई

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चीन को मात देते हुए इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल से जुड़े आयोग में जगह बना ली है। यह आयोग महिलाओं की स्थिति पर काम करता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ये जानकारी दी है।

तिरुमूर्ति कहा, भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC में सीट हासिल की है। भारत महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है।

ये बताता है कि महिलाओं को लेकर हमारी प्रतिबद्धता किस तरह की है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम कितना काम कर रहे हैं। हम सभी सदस्यों का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।

बता दें कि इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है और इसी दौरान चीन को झटका भी लगा है। भारत इस आयोग का अगले चार साल तक सदस्य बना रहेगा।

आयोग में इस सीट को पाने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला था। भारत और अफगानिस्तान को 54 में से अधिकतर सदस्यों का साथ मिला, जबकि चीन को निराशा ही हाथ लगी। अंतत: यह सीट भारत ने हासिल कर ली।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube