वेस्टइंडीज बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दीं: जसप्रीत बुमराह ने

सबिना पार्क में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दीं. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक ली. ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं. उनसे पहले हरभजन सिंह और इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं. मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी के 416 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने पूरी तरह बुमराह के आगे घुटने टेक दिए. यॉर्कर किंग ने पांचवी बार 5 विकेट लिए. 12.5 ओवर में ही वेस्टइंडीज का स्कोर 22/5 हो गया था.

जैसे ही बुमराह ने छठे ओवर में ओपनर क्रैग ब्रैथवेट को 10 रन के स्कोर पर आउट किया, वह सबसे तेज (5.5 ओवर) 5 विकेट लेने वाले पेसर बन गए. इससे पहले बुमराह ने चौथे ही ओवर में डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स और रोस्टन चेस को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी. इससे पहले के ओवर में उन्होंने जॉन कैंपबेल को पवेलियन भेजा था. दिन का खेल खत्म होने तक बुमराह ने 9.1 ओवर फेंके, जिसमें कुल 16 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इसमें 3 मेडन ओवर भी शामिल हैं. मैच में वेस्टइंडीज के 7 विकेट 87 रन पर गिर चुके हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube