‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर रही

ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन ही 53.35 करोड़ रुपये की कमाई कर कई रिकॉर्ड्स बनाए तो वहीं फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि फिल्म ने अभी तक कुल 228.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के दो ऐसे एक्टर हैं जो न सिर्फ एक्शन और डांस में माहिर हैं, बल्कि साथ ही साथ दोनों की बॉडी भी काफी शानदार है। ऐसे में वॉर में इन दोनों का एक साथ होना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

पिछले लंबे वक्त से बॉलीवुड में कोई ऐसी फिल्म देखने को नहीं मिली, जिसमें जोरदार एक्शन दर्शकों को देखने को मिला हो। वहीं जो एक्शन फिल्में  रिलीज भी हुईं वो भी दर्शकों को हॉलीवुड लेवल का एक्शन नहीं दे पाईं। लेकिन वॉर का एक्शन लेवल हॉलीवुड के एक्शन लेवल को टक्कर देता नजर आ रहा है। इसलिए दर्शक फिल्म की ओर खिंचे चले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube