व्हाइट हाउस ने प्रवासियों पर नजर रखने के लिए लॉन्च की एलियन-थीम वाली अनोखी वेबसाइट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बेहद अजीब और अनोखी वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट की थीम अंतरिक्ष और एलियंस पर आधारित है, जिसका मकसद अमेरिका में बिना कानूनी दस्तावेजों के रह रहे लोगों की गिरफ्तारी को दिखाना है।

गुरुवार को शुरू हुई इस वेबसाइट का डिजाइन किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह है, जिसमें तारों और आकाशगंगाओं की पृष्ठभूमि पर नियॉन-हरे रंग के तैरते हुए अक्षर दिखाई देते हैं। वेबसाइट खोलते ही सबसे पहले स्क्रीन पर संदेश चमकता है, वे हमारे बीच घूम रहे हैं, जो कि बिना दस्तावेजों के रह रहे उन प्रवासियों की तरफ इशारा है जिन्हें ट्रंप प्रशासन बार-बार एलियंस कहकर संबोधित करता रहा है।

गहरा राज छिपाकर रखा था एलियंस: अमेरिका

‘Aliens.gov’ नाम के डोमेन के तहत बनाई गई यह वेबसाइट राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कड़े इमिग्रेशन अभियान का हिस्सा है, जिसके जरिए अमेरिकी इमिग्रेशन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) द्वारा की गई गिरफ्तारियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वेबसाइट पर लिखा गया है कि पिछले 60 सालों से अमेरिकी सरकार ने एक गहरा राज छिपाकर रखा था कि एलियंस हमारे बीच घूम रहे हैं, हमारे पड़ोस में रह रहे हैं और हमारे दैनिक जीवन में हमसे मिल रहे हैं।

इसके आगे वेबसाइट पर बेहद कड़े शब्दों में लिखा गया है कि बस एक ही अंतर है, वे यहां के नहीं हैं। इस प्लेटफॉर्म पर देश भर में प्रवासियों की धरपकड़ और गिरफ्तारियों को ट्रैक करने वाला एक लाइव काउंटर भी लगाया गया है, जिसने गुरुवार शाम तक 31 लाख से अधिक मामलों का आंकड़ा दिखाया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह आंकड़ा कितने समय का है।

इमिग्रेंट्स अरेस्ट ट्रैकिंग मैप

व्हाइट हाउस इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए भी कर रहा है। वेबसाइट पर डोनल्ड ट्रंप को ऐसा पहला नेता बताया गया है जिसने अमेरिकी नागरिकों को अवैध प्रवासियों से होने वाले कथित खतरों के प्रति सचेत किया था।

साइट पर लिखा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उस असली खतरे को पहचाना जो ये एलियंस हर अमेरिकी परिवार, समुदाय और देश के भविष्य के लिए पैदा करते हैं। इस वेबसाइट की सबसे खास बात इसका एक इंटरैक्टिव डिजिटल नक्शा है, जो पूरे अमेरिका में प्रवासियों की गिरफ्तारी की लाइव लोकेशन दिखाता है।

इस नक्शे के जरिए कोई भी यूजर किसी भी राज्य या शहर को सर्च करके वहां हुई गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी देख सकता है। इसमें पकड़े गए लोगों के मूल देश, उन पर लगे आपराधिक आरोप या उनके किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी शामिल है। इसके अलावा वेबसाइट पर आम जनता के लिए एक रिपोर्टिंग फॉर्म भी दिया गया है, जिसके जरिए प्रशासन लोगों को अपने आसपास दिखने वाले संदिग्ध एलियंस की जानकारी देने के लिए उकसा रहा है।

वेबसाइट पर देश भर की आव्रजन कार्रवाई से जुड़े हजारों पन्नों के रिकॉर्ड और डेटा भी अपलोड किए गए हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इस अनूठे प्रयास का मकसद आम जनता का ध्यान इस बात पर खींचना है कि पिछली सरकार की ढीली सीमाओं के कारण पूरा देश खतरे में पड़ गया था।

उड़ती रही एलियंस की अफवाह

इस वेबसाइट के लॉन्च होने से पहले व्हाइट हाउस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टीजर वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में एक सर्चलाइट को खेतों में बने अजीब निशानों पर लोडिंग शब्द ढूंढते हुए दिखाया गया था, जिससे इंटरनेट पर भारी सस्पेंस बन गया था।

दरअसल, कुछ महीने पहले जब प्रशासन ने गुपचुप तरीके से ‘Aliens.gov’ और ‘Alien.gov’ डोमेन रजिस्टर कराए थे, तब लोग कयास लगा रहे थे कि शायद सरकार यूएफओ (UFO) और दूसरे ग्रहों के एलियंस से जुड़े खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक करने जा रही है। लेकिन अब साफ हो गया है कि यह सब प्रवासियों के खिलाफ एक अभियान का हिस्सा था।

वेबसाइट की हो रही कड़ी आलोचना

इस बीच, प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों और नागरिक स्वतंत्रता समूहों ने इस वेबसाइट की कड़ी आलोचना शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वेबसाइट पर इस्तेमाल की गई भाषा प्रवासियों को इंसानों के बजाय एलियंस की तरह पेश करती है, जो बेहद अमानवीय है और इससे समाज में प्रवासियों के प्रति नफरत और शक की भावना बढ़ेगी।

अमेरिका के कई शहरों में इस समय सामूहिक गिरफ्तारियों और डिपोर्टेशन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों ने डिटेंशन सेंटरों में क्षमता से अधिक लोगों के भरे होने और खराब चिकित्सा व्यवस्था पर भी चिंता जताई है, जहां इस साल जनवरी तक लगभग 73,000 लोग बंद थे। इन तमाम आलोचनाओं के बावजूद ट्रंप प्रशासन अपने फैसले पर अड़ा हुआ है और उसका कहना है कि सीमाओं को सुरक्षित रखने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह वेबसाइट बहुत जरूरी है।

This suggests that they might drive a target organ-specific pathway toward disease. In most commercial real estate leases, a tenant has the obligation to restore the leasehold improvements back to a base building condition at the expiry of the lease term. Great location to stay with family and friends to enjoy the outdoors. Originally Answered: What happened to the astronauts on the Columbia when it broke apart? The committee presented a draft proposal to Lord Curzon on 31 December. As discussed previously, the error can have multiple reasons behind it so to address them all, we will be providing multiple solutions. It has been claimed that the genetic code contains patterns and arithmetic coincidences that are very unlikely by chance and that would not arise through evolution. Southampton midfielder Steven Davis: "Over the course of pre-season we've managed to test ourselves against different styles of play, against good opposition. Anyone who has the privilege of working with Mike will tell you, you will not only look your best but you will also have the most confident mindset. Diclonius genetics are also explained in greater detail in the manga: For example, Kurama explains the purpose of the Silpelits and that the Diclonius virus can only be passed into the human male to produce Diclonius offspring. According to Greek legend, Dido, a princess of Tyre, was the first outsider to settle among the native tribes of what is now Tunisia when she founded the city of Carthage in the 9th century bce. The centerpiece of the hotel will be the Commons coffee bar and vibrant cocktail bar, with design elements that will pay homage to the history of Chelsea being the original theater district of New York City. The T-Style radio is literally an Android tablet, so just like your laptop, tablet, phone or desktop computer, it takes time for the systems to power up. Whether you're a tourist or traveling on business, Hotel Ciputra World Surabaya is a great choice for accommodation when visiting Surabaya. And after the Tartarus arc, this is the second time Mashima put Erza and Jellal in some related and similar situations without putting them together but presenting them in parallel. Derek Nesbitt had the other goal for the IceHogs, which improved to, good for second place in the West Division, three points behind the division-leading Chicago Wolves. Speed marching is a combination of running and marching

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube