शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट एक सितम्बर को

लखनऊ : लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आगामी 1 सितम्बर को होने वाले शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट के 28वें संस्करण में इस बार 38,5000 रूपए की इनामी राशि दांव पर होगी। मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल के परिसर में होने वाले इस टूर्नामेंट में 2000 से कम फिडे रेटिंग वाले खिलाड़ी ले सकते है। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित पांच हजार रूपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में चार श्रेणियों ओपन के साथ अंडर-16, अंडर-14 व अंडर-10 आयु वर्ग में स्विस सिस्टम और फिडे नियमों के तहत पांच राउंड के मुकाबले होंगे।

वहीं वेटरन खिलाड़ियों और शारीरिक दिव्यांग की विेशेष श्रेणी में भी मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि 38,500 रूपए के नगद पुरस्कार सहित कुल 50 हजार रूपए के पुरस्कार इस बार टूर्नामेंट के विजेताओं को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के विजेताओं को ट्राफी, टी शर्ट व नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सभी वर्गो में पहले 15 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का प्रविष्टि शुल्क 300 रूपए है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भी टूर्नामेंट की ईमेल आईडी shivanichessacademy@gmail.com पर 31 अगस्त को रात 9ः00 बजे तक दे सकते है। वहीं आयोजन स्थल पर 1 सितम्बर को सुबह 9ः30 बजे तक भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 9956039142 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube