शेखर सुमन ने सुशांत सिंह केस से ध्यान भटकाने को लेकर किया ट्वीट, बोले- ड्रगीज को मरने दो

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग का मुद्दा इस वक्त काफी गरमाया हुआ है। एक के बाद एक कई नाम ड्रग मामले में शामिल होते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत ​सिंह, श्रद्धा कपूर जैसे कई बड़े नाम आ गए हैं। इन सभी से एनसीबी पूछताछ करने जा रही है। इन सबके बीच एक्टर शेखर सुमन का एक और ट्वीट सामने आया है। उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। शेखर एक के बाद एक ट्वीट कर सुशांत की मौत पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। वहीं अब तेजी से गरमा रहे ड्रग मामले के बीच शेखर सुमन का एक और ट्वीट चर्चा में आया है। ट्विटर पर अपनी राय रखते हुए शेखर ड्रग्स सहित कई बातें लिखी हैं।

शेखर सुमन लिखते हैं, ‘ड्रगीज को मरने दो, सलाखों के पीछे डालो, देश से निकालो, फिल्म से निकालो, हमें कोई मतलब नहीं। हमें सिर्फ ये बताओ सुशांत को किसने मारा और क्यों? कहां गए पिठानी, नीरज, सैम्यूअल, खत्री, कुक, ऐम्बुलेंस वाला, नकाब वाली लड़की, लॉकस्मिथ और वह पूरा गैंग?’ शेखर सुमन का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं अब देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां एनसीबी, ईडी और सीबीआई कर रही है। अबतक इस केस में जो भी बातें निकलकर सामने आई हैं, वे काफी हैरान करने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube