श्रीलंकाई एयरफोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चारों क्रू सदस्यों की मौत

कोलंबो : श्रीलंका में शुक्रवार को एयरफोर्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी चार क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। एयरफोर्स के प्रवक्ता कैप्टन गीहन सेनेविरत्ने ने कहा कि दुर्घटना द्वीप के पर्वतीय क्षेत्र हपुतले जिले में हुई, जो कोलंबो से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो पायलट और दो क्रू सदस्य हैं। यह विमान ऑब्जरवेशन मिशन पर था। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube