संजय दत्त का बड़ा खुलासा, ‘इस फिल्म ने मुझे बनाया बॉलीवुड के काबिल’

अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म संजू के कारण इन दिनों वे चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं. हाल ही में दिए बयान में संजय दत्त ने कहा कि उनकी पहली फिल्म ‘रॉकी’ ने उनमें अभिनेता बनने की समझ पैदा की। फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी. संजय ने ट्वीट कर कहा, “वह फिल्म जिसने मुझ में अभिनेता बनने की समझ पैदा की, वह ‘रॉकी’ थी. आज उसे 37 साल हो गए और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरा दिल इन सालों में मिले प्यार और प्रशंसा से भर जाता है.”

‘रॉकी’ के निर्देशक संजय के पिता सुनील दत्त थे. फिल्म में रीना रॉय, टिना मुनीम, अमजद खान, राखी, शक्ति कपूर और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार थे. संजय की निजी और पेशेवर जिंदगी उतार चढ़ाव वाली रही है.

उन्हें ‘खलनायक’, ‘सड़क’, ‘साजन’, ‘वास्तव’ और ‘धमाल’ जैसे फिल्म में उनके अभिनय के लिए पसंद किया गया, लेकिन ‘मुन्ना भाई’ की श्रृंखला ने लोगों के दिलों में उन्हें एक अलग स्थान दिया. ‘मुन्ना भाई’ के रूप में बॉलीवुड में उनकी दूसरी पारी की शुरुआत हुई.

फिलहाल उनकी जिंदगी पर एक बायोपिक रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें रणबीर कपूर संजय का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए संजय दत्त के जीवन में आए उतार चढ़ाव को दिखाने की कोशिश की गई है. वैसे फैन्स अभी से इस फिल्म का इंतजार करने लगे हैं. अब यह फिल्म दर्शकों के दिल को कितना छू पाती है यह तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube