संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए अनुराग ठाकुर सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली : लोकसभा में भाजपा के चीफ़ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए चेन्नई में सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होने वाले अनुराग ठाकुर भाजपा और उत्तर भारतीय पहले सांसद हैं। सम्मानित होने पर अनुराग ठाकुर ने अवॉर्ड को हिमाचल की जनता को समर्पित किया। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा अनुराग ठाकुर को जूरी कमेटी सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि संसद में किए गए मेरे कार्यों को इतने बड़े मंच से सराहा गया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजीवन देश की बेहतरी के लिए कार्यरत रहे और आज उनके द्वारा शुरू किए गए सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन प्रीसेंस द्वारा दिए जाते हैं। यह सांसद रत्न अवार्ड पुरस्कारों का दसवां संस्करण है, जो सांसदों को सम्मानित करने के लिए सिविल सोसाइटी द्वारा दिया जाने वाला यह एकमात्र पुरस्कार है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube