सजा केदारनाथ धाम…आज शीतकाल के लिए बंद होंगे मंदिर के कपाट

केदारनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को प्रात: 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया। मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। कपाट बंद होने के बाद बाबा की पंचमुखी डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को भंडारगृह से चल विग्रह पंचमुखी डोली को केदारसभा के पदाधिकारियों की अगुवाई में मंदिर में लाया गया। सभामंडप में डोली को विराजमान करने के बाद यहां विशेष पूजाएं हुईं।

इस दौरान केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, केदारसभा के मंत्री पंडित अंकित प्रसाद सेमवाल, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी बागेश लिंग, आचार्य संजय तिवारी और अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

17.39 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। शुरुआत से ही केदारनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। बुधवार को भी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को यहां दोपहर बाद कोहरा छाया रहा जिससे तीर्थयात्री शाम को ही कमरों में चले गए।

सांसद अनिल बलूनी और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर ने परिवार संग किए दर्शन
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को परिवार संग बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजाओं में प्रतिभाग किया और जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सांसद ने मंदिर के कपाट बंद होने पर की जाने वाली व्यवस्थाएं भी देखीं। इधर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे भी परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने केदारनाथ का अभिषेक कर मनौतियां मांगीं।

You learn how to implement all project activities, measure project performance, and manage any changes to the project. Captain Marvel actress Brie Larson donned a Samus Aran costume on Halloween, which prompted fans to clamor for a live-action Metroid movie. A heat source was directed to the plantar surface of each hind paw and the latency to withdraw the paw was measured. Thus, it is likely that microbial metabolism in the deep subsurface biosphere surrounding a GDF will play a significant role in minimizing the transport of mobile radionuclide-ISA complexes, through the fermentation of ISA at high pH 31, and further coupling of biodegradation reactions to the reduction of electron acceptors such as Fe III and sulfate in and around the GDF, extending to the circumneutral deep subsurface biosphere. User Info: AceMos AceMos 3 years ago 3 yajirobi was stronger than goku pre ultra divine water in that arc and goku was stronger than tien 3 things 1. Here is a month-wise list of Indian festivals which will help you choose some among the many: January 1. He then plunged his fists into the dragon's heart and claimed the power of the Iron Fist. Era come se la saggezza tradizionale dovesse essere espressa con parole nuove. In, Finansbank and Finans Portfolio Management introduced four new funds: three principal protected funds and an absolute return fund. Birds, cats, dogs, fish, and other furry, feathery friends! In addition, sertraline treatment did not alter the spontaneous locomotor activity in all of the experimental mice. If your class is full or the other party has previously enrolled, you will be contacted to reschedule. The sensors are embedded inside the components and do not protrude or alter the exterior appearance of the headlights.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube