समन : 11 नवम्बर को NCB के दफ्तर में हाजिर होंगे अभिनेता अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने रेड छापेमारी की है. रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर एनसीबी के अफसर रेड मारने पहुंचे हैं.

आज सुबह अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी अफसर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि रामपाल के घर एनसीबी ड्रग्स की तलाश कर रही है उन्हें इसकी सूचना सूत्रों से मिली है.

11 नवम्बर को अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने अपने मुंबई स्थित दफ्तर में हाजिर होने के लिए समन भेजा है. अर्जुन रामपाल के घर से कुछ डिजिटल डिवाइस सीज किया है, जिसकी जांच NCB करेगी.

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन सामने निकलकर आया था. इसके बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स से जुड़ने की बात को परत-दर-परत खोलना शुरू किया. पिछले महीने रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के भाई Agisialos Demetriades को ड्रग्स के केस में एनसीबी के गिरफ्तार किया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube