सर्वाधिक चार अंक जुटाकर कुलदीप शंकर बनेे ओपन वर्ग के चैंपियन

17वीं शिवानी कप संडे ओपन चेस टूर्नामेंट

लखनऊ। कुलदीप शंकर ने सत्रहवीं शिवानी कप संडे ओपन चेस टूर्नामेंट में सर्वाधिक चार अंक जुटाते हुए ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग के चौथे व अंतिम राउंड के बाद कुलदीप शंकर सर्वाधिक चार अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। सौरभ पाल, दीप कुमार सिंह व अनिल मिश्रा के समान तीन-तीन अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर सौरभ पाल दूसरे, दीप कुमार सिंह तीसरे व अनिल मिश्रा चौथे स्थान पर रहे। कमलेश कुमार केसरवानी दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

अंडर-10 आयु वर्ग मंे तेजस्व सर्वाधिक ढाई अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। उज्जवल राज श्रीवास्तव दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अरिहंत राज शुक्ला व लक्ष्य श्रीवास्तव के समान एक-एक अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते अरिहंत तीसरे व लक्ष्य चौथे स्थान पर रहे। अंडर-14 आयु वर्ग में आर्यन सिंह सर्वाधिक साढ़े तीन अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। आकाश त्रिपाठी, अक्षत भटनागर व टी.कृष्ण तेजस के समान दो-दो अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते आकाश दूसरे, अक्षत तीसरे व टी.कृष्णा तेजस चौथे स्थान पर रहे। मृत्युंजय पाठक एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। अंडर-16 आयु वर्ग में मोहित राय वाधवानी एक अंक के साथ पहले स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube