सिबी जॉर्ज जापान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

हाल ही में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय राजनयिक सिबी जॉर्ज जापान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किये गए हैं। 

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है कि  1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी  सिबी जॉर्ज जो  वर्तमान में कुवैत राज्य में भारत के राजदूत हैं , को  जापान में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

सिबी जॉर्ज ने इससे पहले स्विट्जरलैंड, होली सी और लिचेंस्टीन में भारत के  राजदूत के रूप में कार्य किया है।

गौरतलब है कि सिबी जॉर्ज की जापान में नियुक्ति से पहले  संजय कुमार वर्मा जापान में भारत के राजदूत थे। लेकिन 6 सितंबर को विदेश मंत्रालय ने संजय कुमार वर्मा को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube