सिरसा से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के समर्थन में निकाला रोड शो

सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भव्य रोड शो निकाला गया। यह रोड शो नेहरु पार्क से आरंभ होकर जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक से होता हुआ अंबेडकर चौक पर पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय, जय श्री राम से पूरा शहर गूंजायमान कर दिया।

रोड शो में राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सिरसा लोकसभा के प्रभारी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंद्र सिरसा, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा सिरसा जिला की अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, फतेहाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान भाजपा नोताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प और विजन के बारे में जनता को बताया और पिछले दस वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया।

मुख्यमंत्री का विधायक गोपाल कांडा ने किया स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर का नामाकंन पत्र दाखिल करवाने हवाई मार्ग से सिरसा पुलिस लाइन परिस पहुंचे, जहां पर विधायक, पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बुके भेंट किया। कैबिनेट मंत्री एवं हिसार सीट से भाजपा उम्मीदवार रणजीत

सिंह, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube