सीएम भगवंत मान की पेशी आज: 12 बजे अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने देंगे स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होंगे। वे दोपहर 12 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण देंगे। सीएम नंगे पांव जाप करते हुए हेरिटेज स्ट्रीट से श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होंगे। मुख्यमंत्री मान ने आज का पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि उनसे होने वाली पूरी पूछताछ और बातचीत का लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। श्री अकाल तख्त की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसी कारण उन्हें अकाल तख्त की फसील पर नहीं बल्कि सचिवालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me